Showing posts with label फूल महकते हैं. Show all posts
Showing posts with label फूल महकते हैं. Show all posts

Monday, 17 December 2018

फूल महकते हैं--बाल गीत--देवेन्द्र कुमार


फूल महकते हैं—बाल गीत—देवेन्द्र कुमार

 

पापाजी जब हंसते हैं

मम्मी खुश हो जाती हैं

मौसम बढ़िया लगता है

 

दोनों पास बुलाते हैं

ढेरों प्यार लुटाते हैं

जो भी मांगूं मिलता है

 

मम्मी सुंदर दिखती हैं

पापा अच्छे लगते हैं

घर में फूल महकते हैं।

==============