मीठी
अम्मां—बाल गीत-देवेन्द्र कुमार
============
ताक धिना धिन
ताल मिलाओ
हंसते जाओ
गोरे गोरे
थाल कटोरे
लो चमकाओ
चकला-बेलन
मिलकर बेलें
फूल फुलकिया
अम्मां मेरी
खूब फुलाओ
भैया आओ
मीठी-मीठी
अम्मां को भी
यहां बुलाओ।
प्यारी अम्मां
सबने खाया
अब तो खाओ!
==========
No comments:
Post a Comment