Thursday, 24 January 2019

हंसने का स्कूल-बाल गीत--देवेन्द्र कुमार


हंसने का स्कूल—बाल गीत—देवेन्द्र कुमार
=============== 

 
यह है हंसने का स्कूल

 
जल्दी आकर नाम लिखाओ

पहले हंसकर जरा दिखाओ

बच्चे जाते रोना भूल

यह है हंसने का स्कूल

 

पहले सीखो खिलखिल खिलना

बढ़कर गले सभी से मिलना

सारे यहीं खिलेंगे फूल

यह है हंसने का स्कूल

 

झगड़ा-झंझट और उदासी

इनको तो हम देंगे फांसी

हंसी खुशी से झूलमझूल

यह है हंसने का स्कूल।

============-=====

No comments:

Post a Comment