Friday, 4 May 2018

खट मिठ प्यार--देवेन्द्र कुमार--बाल गीत

 
खटमिठ प्यार—देवेन्द्र कुमार –बाल गीत

 
अपन तुपन का खटमिठ प्यार

 
मेरे पापा तेरे पापा

कितने अच्छे दोस्त पुराने

फिर भी हम लड़ते रहते हैं

ऐसा क्यों है मेरे यार

 
पास-पास हम दोनों के घर

सुबह शाम मिलते हैं छत पर

छोटी सी टाफी को लेकर

क्यों फिर की हमने तकरार

 
रेस हुई तू अव्वल आया

मैंने टंगड़ी मार गिराया

उलट-पलट फिर कैसे तूने

मेरे बदले खाई मार

 
अपन-तुपन का खटमिठ प्यार।

====================

खट मिठ प्यार --देवेन्द्र कुमार --बाल गीत


खटमिठ प्यार—देवेन्द्र कुमार –बाल गीत

 
अपन तुपन का खटमिठ प्यार

 
मेरे पापा तेरे पापा

कितने अच्छे दोस्त पुराने

फिर भी हम लड़ते रहते हैं

ऐसा क्यों है मेरे यार
 

पास -पास हम दोनों के घर

सुबह शाम मिलते हैं छत पर

छोटी सी टाफी को लेकर

क्यों फिर की हमने तकरार

 
रेस हुई तू अव्वल आया

मैंने टंगड़ी मार गिराया

उलट-पलट फिर कैसे तूने

मेरे बदले खाई मार
 

अपन-तुपन का खटमिठ प्यार।

====================

बड़े हो गए हम --देवेन्द्र कुमार --बाल गीत


बड़े हो गए हम—देवेन्द्र कुमार –बाल गीत  
 
लोरी भूले कान हमारे
हम थे मां के राजदुलारे
बिछड़ गए जितने भी साथी
प्यार हुआ कुछ कम
 
पापा कहते यह कर, वह कर
मम्मी कहती मत जा छत पर
मन कहता जी चाहे जो कर
ना था कोई गम।
 
कूदफांद और छिपमछिपाई
कुट्टम कुट्टा खूब लड़ाई
भूले दिन जब याद किए तो
आंख हुई है नम।
बड़े हो गए हम
============

Thursday, 3 May 2018

काला पैसा --गोरा पैसा --देवेन्द्र कुमार --बाल गीत


काला पैसा-गोरा पैसा==देवेन्द्र कुमार ===बाल गीत


 

हर कोई मांगे पैसा भैया

कैसा अजब तमाशा जी
 
ऊपर पैसा नीचे पैसा

काला पैसा गोरा पैसा

अब तो सिर्फ चलेगा पैसा

बोलें सब यह भाषा जी

कैसा अजब तमाशा जी

 
है पैसे की मारा-मारी

उलझ गई है दुनिया सारी

चाहे कैसे भी मिल जाए

रहती हरदम आशा जी

कैसा अजब तमाशा जी

 
प्रेम -प्यार और भाई चारा

इनको तो लालच ने मारा

बीज द्वेष के पैसा बोए

सबको हुई हताशा जी

कैसा अजब तमाशा जी

================

Tuesday, 17 April 2018

मुन्नी और मैं --देवेन्द्र कुमार-- बाल गीत


मुन्नी और मैं—देवेन्द्र कुमार—बाल गीत


================================

पापा बोले-- घर की मुश्किल

मम्मी बोली-कैसे सुलझे

मुन्नी कहती मुझसे पूछो

मुन्ना बोला-मैं बतलाऊं

 

पहला नंबर मम्मीजी का

इनको बहुत काम रहता है

घर की भागदौड़ से लड़कर

दफ्तर भी जाना होता है

 

छुटकारे का यही तरीका

रोबो इनके लिए मंगाएं

घर के सारे काम करे वह

मम्मीजी बस हुक्म चलाएं

 

बात करें अब पापाजी की

हरदम दफ्तर दफ्तर करते

हंसना-खिलना भूल गए हैं

बच्चे इनसे बेहद डरते

 

हंसने वाली गुडि़या लाकर 

उनके  कमरे में रख आएं

जब पापा को गुस्सा आए

गुडि़या हंसकर उन्हें रिझाए

 

अब मुन्नी और मेरा नंबर

हम दोनों पर आफत भारी

यह कर, वह कर, ना कर, मत कर

कहने की सबको बीमारी

 

एक परी जो जादू कर दे

हम देानों दो दो हो जाएं

मुन्नी और मैं कहना मानें

मुन्नी और मैं मजे उड़ाएं

===================

मेरा सपना --देवेन्द्र कुमार-- बाल गीत


मेरा सपना==देवेन्द्र कुमार ==बाल गीत

=============================
 

आंगन में था पेड़ घना
 

हरे-हरे पत्ते थे उसके

झूम-झूमकर हमें बुलाते

कड़ी धूप में खेला करते

हरियल छाता रहे तना

 

उस पर कितने पंछी रहते

सुबह-शाम थे शोर मचाते

सावन में झूला पड़ता था

सबको लगता था अपना

 

बाबा को बेहद प्यारा था

मम्मी हर दिन दीप जलातीं

मैं ऊपर चढ़कर छिप जाता

चाहे कोई करे मना

 

एक दिन काली आंधी आई

सारी रात चला तूफान

सुबह उठे तो देखा हमने

न जाने कब गिरा तना

 

आंगन में छाया सन्नाटा

सारे पंछी चले गए थे

बाबा ने खाना न खाया

मैंने भी कर दिया मना

 

फिर पापा एक पौधा लाए

सबने मिलकर उसे लगाया

मुझसे बोले-पानी देना

यह तो है तेरा सपना

 

हां जी हां, मेरा सपना

आंगन में हो पेड़ घना

=============== 

Sunday, 8 April 2018

महारानी जी--देवेन्द्र कुमार --बाल गीत


महारानीजी—देवेन्द्र कुमार –बाल गीत
 

एक दिन पापा बोले मां से

सुनो जरा महारानी जी!

सच बोलूं तो सुनकर मुझको

बहुत हुई हैरानी जी
 
 

मैंने पढ़ा सुना किस्सों में

कुछ न करती रानी जी

बोलो क्यों फिर मम्मी मेरी

नल से भरती पानी जी
 
 

पापा से पूछा तो बोले

तेरी मां है सच्ची रानी

कथा कहानी में जो पढ़ते

वह तो समझो नकली रानी
 

असली होती तो किस्सों में

यों छिपकर ना बैठी होती

इस दुनिया में बाहर आकर

तेरी मम्मी जैसी रहती

 
मैं भी झट फिर हंसकर बोला

मेरी मम्मी रानी जी

पापा ने आवाज लगाई

सुनो जरा महारानी जी

=================