Saturday, 15 December 2018

सडकों की महारानी--बाल गीत--देवेन्द्र कुमार


सड़कों की महारानी—बाल गीत—देवेन्द्र कुमार


 

सुनो कहानी रानी की

सड़कों की महारानी की

 

झाड़ू लेकर आती है

कूड़ा मार भगाती है

सड़कें चमचम हो जातीं

वह प्यारी है नानी की

 

धूल पुती है गालों पर

जाले उलझे बालों में

फिर भी हंसती रहती है

बात बड़ी हैरानी की

 

आओ उसके मित्र बनें

उसकी अच्छी बात सुनें                       

बस कूड़ा न फैलाएं

शर्त यही महारानी की

 

सुनो कहानी रानी की

सडकों की महारानी की===

 

No comments:

Post a Comment