Friday, 28 December 2018

उनका मौसम-बाल गीत-देवेन्द्र कुमार


  उनका मौसम—बाल गीत—देवेन्द्र कुमार


===================

गरमी को पानी से धोएं

बारिश को हम खूब सुखाएं

जाड़े को फिर सेंक धूप में

अपनी दादी को खिलवाएं

 

कैसा भी मौसम आ जाए

उनको सदा शिकायत रहती

इससे तो अच्छा यह होगा

उनका मौसम नया बनाएं

 

कम दिखता है, दांत नहीं हैं

पैरों से भी चल न पातीं

बैठी-बैठी कहती रहतीं

न जाने कब राम उठाएं

 

शुभ-शुभ बोलो प्यारी दादी

दर्द भूल कर हंस दो थोड़ा

आंख मूंदकर लेटो अब तुम

बच्चे सुंदर लोरी गाएं

==============

No comments:

Post a Comment